India vs New Zealand 2nd ODI Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा महा मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड
भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 2nd T20I Match Record And Milestone: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 23 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 48 रनों से हरा दिया था. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand 2nd ODI Match Toss Winner Prediction: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच रायपुर में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 मुकाबले में आक्रामक अंदाज में 84 रन बनाए थे. अभिषेक शर्मा एक बार फिर अपनी टीम को जोरदार शुरुआत दिलाना चाहेंगे. न्यूजीलैंड से ग्लेन फिलिप्स ने पहले टी20 में 40 गेंदों पर 78 रन बनाए थे. ग्लेन फिलिप्स वनडे सीरीज से कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. ईश सोढ़ी को टीम इंडिया के खिलाफ गेंदबाजी पसंद है. इस अनुभवी स्पिनर ने टीम इंडिया के खिलाफ 21.46 की औसत से कुल 26 विकेट लिए हैं.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले को जीतने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में शानदार शुरुआत की है. अब दोनों टीमों के बीच आज सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मेजबान टीम जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs NZ T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अबतक कुल 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई है. वहीं, एक मैच टाई रहा है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने आठ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं.

भारतीय सरजमीं पर कैसा रहा है न्यूजीलैंड का प्रदर्शन?

भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने आठ मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, सिर्फ चार मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं. कुल मिलाकर, भारत में खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मैचों में न्यूजीलैंड ने सात में जीत और आठ में हार दर्ज की हैं. इसी तरह न्यूजीलैंड ने तटस्थ स्थानों पर खेले गए दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत के खिलाफ जीत दर्ज की है.

आज के मुकाबले में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड के स्टार आलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को 100 छक्के पूरे करने के लिए तीन छक्कों की आवश्कयता हैं.

टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के स्टार आलराउंडर ग्लेन फिलिप्स को 150 कैच पूरे करने के लिए चार कैच की जरूरत है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या को 200 छक्के पूरे करने के लिए पांच छक्कों की दरकार हैं.

टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के घातक बल्लेबाज रिंकू सिंह को 3,500 रन पूरे करने से 59 रनों की आवश्कयता हैं.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.