India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team Match Preview: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का दूसरा मुकाबला 23 दिसंबर 2025(मंगलवार) को विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जाएगा. पहला मुकाबला जिस मैदान पर खेला गया था, उसी वेन्यू पर अगला मैच होने की वजह से दोनों टीमों को परिस्थितियों की अच्छी समझ मिल चुकी है. सर्दियों की शाम में पिच और आउटफील्ड किस तरह व्यवहार करती है, इसका अनुभव अब खिलाड़ियों के पास है. ऐसे में रणनीति और प्लानिंग में ज्यादा चूक की गुंजाइश नहीं रहेगी, और मुकाबला पहले से ज्यादा प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है. भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर 1-0 से बनाई सीरीज़ में बढ़त, जेमिमा रोड्रिग्स ने खेली तुफानी पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
2025 वर्ल्ड कप जीतने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने वनडे के बाद टी20 प्रारूप में भी शानदार लय बरकरार रखी. पहले मैच में भारत ने आठ विकेट से दमदार जीत दर्ज की, जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स की नाबाद अर्धशतकीय पारी खास रही और टीम ने 32 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. अब भारतीय टीम इस जीत की लय को आगे बढ़ाते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं श्रीलंका महिला टीम पहले मुकाबले में एकजुट प्रदर्शन नहीं कर सकी और हरमनप्रीत की गेंदबाज़ों के सामने पूरी तरह दबाव में नजर आई। छह विकेट गंवाने के बावजूद टीम सिर्फ 121 रन ही बना सकी. अब चमारी अथापथु की अगुवाई वाली श्रीलंकाई टीम सीरीज़ में वापसी के इरादे से बेहतर प्रदर्शन करने उतरेगी.
टी20 में भारत(महिला) बनाम श्रीलंका( महिला) का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(IND W vs SL W Head To Head): भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 27 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में भारतीय महिला टीम का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है, जिसने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं श्रीलंका महिला टीम को सिर्फ 5 मैचों में सफलता मिली है, जबकि एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ.
भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला दूसरे टी20 2025 मैच के लिए प्रमुख खिलाड़ी(IND W vs SL W Key Players): शैफाली वर्मा, हर्षिता समरविक्रमा, जेमिमा रोड्रिग्स, चमारी अथापथु, क्रांति गौड़, नीलक्षी डी सिल्वा ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है, जिनपर सबकी निगाहें होगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(IND W vs SL W Mini Battle): भारतीय बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और इनोका राणावीरा के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वही हर्षिता समरविक्रमा और क्रांति गौड़ के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है. फैंस की निगाहें कप्तान चमारी अथापथु और हरमनप्रीत कौर के बीच की जंग पर भी होंगी.
भारत बनाम श्रीलंका महिला दूसरा टी20 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का दूसरा मुकाबला 23 दिसंबर 2025(मंगलवार) को विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयनुसार शाम 07:00 PM बजे से खेला जाएगा. IND-W बनाम SL-W टी20 2025 का टॉस 06:30 PM को होगा.
भारत बनाम श्रीलंका महिला दूसरे टी20 2025 मैच का टेलीकास्ट या स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत में भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज़ 2025 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. फैंस भारत में टीवी पर IND-W बनाम SL-W दूसरे टी20 2025 का सीधा प्रसारण देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर देख सकते हैं. भारत में भारतीय महिला क्रिकेट मैचों के लिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग अधिकार जिओहॉटस्टार के पास हैं. प्रशंसक भारत में IND-W बनाम SL-W दूसरे T20 2025 का मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए जिओहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं.
भारत बनाम श्रीलंका महिला दूसरे टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग XI
भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी
श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी












QuickLY