IND W vs SL W 1st T20I 2025 Preview: श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 में वापसी को तैयार भारतीय महिला टीम, जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
भारतीय महिला टीम( Photo Credit: X/@BCCIWomen)

India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team Match Preview: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का पहला मुकाबला 21 दिसंबर 2025(रविवार) को विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जाएगा. वनडे वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम इस सीरीज़ के जरिए साल का शानदार अंत करना चाहेगी, जबकि श्रीलंका की टीम नए संयोजन के साथ खुद को स्थापित करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. विश्व कप विजेता भारतीय महिला टीम की मैदान पर वापसी! श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले मैदान पर बहाया पसीना, देखें वीडियो

भारतीय महिला टीम का टी20 प्रारूप में हालिया रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है. 2024 के बाद से भारत ने इस फॉर्मेट में 28 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 18 मैच जीते हैं और सिर्फ एक में हार का सामना किया है. वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम का आत्मविश्वास चरम पर है. बल्लेबाज़ी में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा एक बार फिर टीम की सबसे बड़ी ताकत रहेंगी, जो पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत देने में सक्षम हैं. वहीं गेंदबाज़ी विभाग में रेणुका सिंह ठाकुर से नई गेंद के साथ विकेट निकालने की उम्मीद होगी, जबकि श्रे चरणी मिडिल ओवर्स में अहम भूमिका निभा सकती हैं.

दूसरी ओर, श्रीलंका महिला टीम इस समय पुनर्निर्माण के दौर से गुजर रही है. टीम में कई युवा और अपेक्षाकृत अनुभवहीन खिलाड़ी शामिल हैं, जो भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं. बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी अनुभवी खिलाड़ियों निलाक्षिका सिल्वा, चमारी अथापथ्थु और हर्षिता समराविक्रमा के कंधों पर होगी. गेंदबाज़ी में शशिनी गिम्हानी पर खास नजरें रहेंगी, जो एंबिडेक्स्ट्रस स्पिन गेंदबाज़ी की क्षमता के साथ भारत के बल्लेबाज़ों के लिए चुनौती बन सकती हैं.

टी20 में भारत(महिला) बनाम श्रीलंका( महिला) का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(IND W vs SL W Head To Head): भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मैचों में भारतीय महिला टीम का पलड़ा साफ तौर पर भारी रहा है, जिसने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं श्रीलंका महिला टीम को सिर्फ 5 मैचों में सफलता मिली है, जबकि एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ. यह हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भारत की मजबूती और इस प्रारूप में उसकी निरंतरता को दर्शाता है, जिससे आगामी मुकाबलों में भी भारतीय टीम को बढ़त मिलती नजर आती है.

भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला पहले टी20 2025 मैच के लिए प्रमुख खिलाड़ी(IND W vs SL W Key Players): शैफाली वर्मा, हर्षिता समरविक्रमा, हरमनप्रीत कौर, चमारी अथापथु, दीप्ति शर्मा, नीलक्षी डी सिल्वा ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है, जिनपर सबकी निगाहें होगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(IND W vs SL W Mini Battle): भारतीय बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और इनोका राणावीरा के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वही हर्षिता समरविक्रमा और  रेणुका सिंह ठाकुर के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है. फैंस की निगाहें कप्तान चमारी अथापथु और हरमनप्रीत कौर के बीच की जंग पर भी होंगी.

भारत बनाम श्रीलंका महिला पहला टी20 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का पहला मुकाबला 21 दिसंबर 2025(रविवार) को विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयनुसार शाम 07:00 PM बजे से खेला जाएगा. IND-W बनाम SL-W टी20 2025 का टॉस 06:30 PM को होगा.

भारत बनाम श्रीलंका महिला पहले टी20 2025 मैच का टेलीकास्ट या स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत में भारतीय महिला बनाम श्रीलंका महिला टी20 सीरीज़ 2025 का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. फैंस भारत में टीवी पर IND-W बनाम SL-W पहले टी20 2025 का सीधा प्रसारण देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर देख सकते हैं. भारत में भारतीय महिला क्रिकेट मैचों के लिए ऑनलाइन स्ट्रीमिंग अधिकार जिओहॉटस्टार के पास हैं. प्रशंसक भारत में IND-W बनाम SL-W पहले T20 2025 का मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए जिओहॉटस्टार ऐप या वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं.

भारत बनाम श्रीलंका महिला पहले टी20 2025 मैच की संभावित प्लेइंग XI

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अरुंधति रेड्डी, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, श्री चरणी, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, रेणुका सिंह ठाकुर

श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: इमेशा दुलानी, हासिनी परेरा, चमारी अथापथु (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, रश्मिका सेवंदी, मालशा शेहानी, शशिनी गिम्हानी, इनोका राणावीरा