Virat Kohli Milestone: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में कुमार संगकारा को पछाड़ विराट कोहली ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
सिडनी विराट कोहली ने इतिहास रच दिया हैं. सीरीज में लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद शानदार वापसी करते हुए, 36 वर्षीय कोहली ने अपना 75वां वनडे अर्धशतक जड़ा और इसी पारी के दौरान श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए
India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का तीसरा मुकाबले 25 अक्टूबर(गुरुवार) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 46.4 ओवर में 236 रन पर ऑलआउट हो गई. जीत के लिए 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को बेहतरीन खेल रही है. सिडनी विराट कोहली ने इतिहास रच दिया हैं. सीरीज में लगातार दो बार शून्य पर आउट होने के बाद शानदार वापसी करते हुए, 36 वर्षीय कोहली ने अपना 75वां वनडे अर्धशतक जड़ा और इसी पारी के दौरान श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़कर वनडे क्रिकेट इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो डक के बाद तीसरे वनडे में विराट कोहली ने जड़ा 75वां अर्धशतक, टीम इंडिया को पहुंचाया जीत के करीब
56 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा करते ही कोहली ने 54 रन का आंकड़ा पार किया और अपने 305वें वनडे में 14,235 रन बनाकर संगकारा के 404 मैचों में बनाए गए 14,234 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अब वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने की सूची में केवल भारतीय महान सचिन तेंदुलकर उनसे आगे हैं, जिन्होंने 463 मैचों में 18,426 रन बनाए हैं, जिससे यह सूची अब पूरी तरह से भारतीय खिलाड़ियों के शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2025 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

