England National Cricket Team vs West Indies Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 14th Match Pitch Report And Weather Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें पूर्व चैंपियन हैं और दो बार टी20 विश्व कप जीत चुकी हैं, जिससे इस मैच का महत्व और भी बढ़ जाता है. इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज दोनों ही अपने शुरुआती मैचों में जीत हासिल करके मैदान में उतर रहे हैं. इंग्लैंड की टीम शाई होप की अगुवाई में खेल रही वेस्टइंडीज की उम्मीदों पर पानी फेरने के लिए तैयार है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहें हैं. जबकि, वेस्ट इंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया हैं. इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया है. ल्यूक वुड की जगह जेमी ओवरटन को टीम में शामिल किया गया है. इस बदलाव से इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिली है. जेमी ओवरटन लोवर आर्डर में उपयोगी बल्लेबाजी कर लेते हैं. इंग्लैंड की टीम से जोस बटलर, फिल साल्ट, और सैम करन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी. वहीं बात करें अगर वेस्टइंडीज टीम की तो शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, और रोमारियो शेफर्ड अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं.
स्कॉटलैंड के खिलाफ कप्तान शाई होप को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया था. शाई होप के ऊपर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. ब्रैंडन किंग के साथ शाई होप पारी की शुरुआत करेंगे. वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबलों में इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट का प्रदर्शन शानदार रहा है. 13 पारियों में फिल साल्ट ने 64.00 के उल्लेखनीय औसत और 180 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 640 रन बनाए हैं.
इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs WI T20I Head To Head Record)
इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच अब तक कुल 38 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिला हैं. इंग्लैंड की टीम ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, वेस्ट इंडीज की टीम ने भी 18 बार बाजी मारी हैं. इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें 2025 में आखिरी बार द्विपक्षीय सीरीज में आमने-सामने थी, जिसे इंग्लैंड की टीम ने 3-0 से अपने नाम किया था.
वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Wankhede Stadium Pitch Report)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है. यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है. यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है. दूसरी ओर एक गेंदबाज के दृष्टिकोण से पिच स्पिनरों को कुछ हद तक सहायता प्रदान करती है, लेकिन ज्यादा उम्मीद रखना बेमानी होगी. तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में मदद मिलती है, ऐसे में वह जल्दी विकेट लेना चाहेंगे. ऐसे में यहां बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे.
मुंबई का मौसम (Mumbai Weather Update)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 15वां मुकाबला आज यानी 11 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के अनुसार, 11 फरवरी को मुंबई में मौसम साफ रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 21 डिग्री रहने का अनुमान है. दिन में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में मैच बिना किसी खलल के होने की संभावना है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs WI 15th Match Playing Prediction)
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, और आदिल राशिद.
वेस्ट इंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, और शमर जोसेफ.
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY