ICC Champions Trophy 2025 Country-wise Live Streaming: चैंपियंस ट्राफी का कल होगा धुआंधार आगाज, जानिए कैसे देखें भारत, पाकिस्तान, UAE समेत अन्य देशों में टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण
भारत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के प्रसारण अधिकार जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं। इस टूर्नामेंट के मैच स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 चैनलों पर देखे जा सकते हैं. हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, यह कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की डिजिटल स्ट्रीमिंग के अधिकार भी जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं.
ICC Champions Trophy 2025 Country-wise Live Telecast: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(PAK vs NZ) आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का पहला मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 19 फ़रवरी(बुधवार) को खेला जाएगा. आठ टीमों के इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेज़बान होगा. आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का इंतजार पूरे विश्व में किया जा रहा है और यहां जानिए उन सभी देशों में टूर्नामेंट के लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग के लिए कौन से ब्रॉडकास्टर्स और प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं. यह भी पढ़ें: न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्राफी के मैच से पहले जानें कराची नेशनल स्टेडियम की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े
भारत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग कहां देखें?
दक्षिण अफ्रीका और सब-सहारा एरिया: SuperSport चैनल पर प्रसारण होगा, और SuperSport ऐप के जरिए स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी.
बांग्लादेश: Nagorik TV और T Sports चैनल्स पर प्रसारण होगा, जबकि Toffee ऐप के जरिए डिजिटल कवरेज उपलब्ध होगा.
अफगानिस्तान: ATN चैनल पर प्रसारण होगा.
श्रीलंका: Maharaja TV (TV1 पर लीनियर) और Sirasa ऐप के जरिए डिजिटल कवरेज उपलब्ध होगा. क्रिकेट प्रेमी अपने पसंदीदा देश के मैचों का आनंद अपने-अपने प्लेटफार्म पर लाइव देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2025 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

