Canada National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 20th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 20वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों की शुरुआत टूर्नामेंट में खराब रही है. यूएई को न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी है जबकि कनाडा को साउथ-अफ्रीका के खिलाफ 57 रन से हार का सामना करना पड़ा है. यह दोनों टीम ग्रुप-डी का हिस्सा हैं. यूएई इस समय चौथे स्थान पर है, वहीं कनाडा अंतिम स्थान पर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता हैं. इस टूर्नामेंट में कनाडा की अगुवाई दिलप्रीत बाजवा (Dilpreet Bajwa) कर रहें हैं. जबकि, संयुक्त अरब अमीरात की कमान मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Scorecard: कोलंबो में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उटलफेर, ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से रौंदा; यहां देखें AUS बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में दिलप्रीत बाजवा, निकोलस किर्टन, हर्ष ठाकर, कलीम सना, आर्यांश शर्मा, मोहम्मद वसीम, हर्षित कौशिक और जुनैद सिद्दीकी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. संयुक्त अरब अमीरात के विस्फोटक बल्लेबाज मोहम्मद वसीम और अंश पटेल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, निकोलस किर्टन और जुनैद सिद्दीकी के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
ये ग्रुप-डी का मुकाबला होगा जो दिल्ली में खेला जाएगा. टी20 क्रिकेट के इतिहास में अभी तक कनाडा की टीम एक बार भी यूएई को हराने में सफल नहीं हो पाई है. इस वर्ल्ड कप में दोनों टीमों ने अपने पहले मुकाबले हारे हैं. कनाडा को पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 57 रन से हार मिली थी. नवनीत धालीवाल (64) को छोड़कर और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था. कनाडा के गेंदबाजों का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था. ऐसे में वह उस प्रदर्शन को भूलकर आगे बढ़ना चाहेंगे.
नोट: कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम संयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY