क्रिकेट

IND vs BAN Asia Cup 2025 Super 4 Live Scorecard: बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 168 रनों पर रोका, अभिषेक शर्मा ने ठोका अर्धशतक, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय टीम को बल्लेबाजी का मौका मिला. निर्धारित 20 ओवर में भारत ने 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए. 169 रनों की लक्ष्य बांग्लादेश के लिए आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि पिच पर बल्लेबाजी थोड़ी चुनौतीपूर्ण दिख रही है.

IND vs BAN Asia Cup 2025 Super 4 Live Scorecard: बांग्लादेश ने टीम इंडिया को 168 रनों पर रोका, अभिषेक शर्मा ने ठोका अर्धशतक, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारत बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2025 सुपर-4 का चौथा मुकाबला 24 सितंबर (बुधवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसमें टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और भारतीय टीम को बल्लेबाजी का मौका मिला. निर्धारित 20 ओवर में भारत ने 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए. 169 रनों की लक्ष्य बांग्लादेश के लिए आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि पिच पर बल्लेबाजी थोड़ी चुनौतीपूर्ण दिख रही है.  एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, यहां देखें वेन्यू, टाइम टेबल के साथ सीरीज़ का पूरा शेड्यूल

भारतीय पारी की शुरुआत शानदार रही. ओपनर अभिषेक शर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 37 गेंदों में 75 रन ठोके. उनकी पारी में 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. शुभमन गिल ने भी तेज़ खेल दिखाया और 19 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था. दोनों ने मिलकर टीम को पावरप्ले में तेज़ शुरुआत दिलाई.

हालांकि, मध्यक्रम के बल्लेबाज़ इस लय को भुना नहीं सके. शिवम दुबे सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 11 गेंदों में महज़ 5 रन ही बना सके. तिलक वर्मा भी 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए. एक समय भारत की पारी दबाव में दिख रही थी, लेकिन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने संभलकर खेलते हुए 29 गेंदों पर 38 रन जोड़े. आखिरी ओवरों में अक्षर पटेल (10* रन) ने टिककर बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 168 तक पहुंचाया.

बांग्लादेश की ओर से गेंदबाजी में रिषाद हुसैन सबसे सफल रहे. उन्होंने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. तंजीम हसन साकिब ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट लिया. मुस्तफिजुर रहमान और मोहम्मद सैफुद्दीन को भी 1-1 सफलता मिली हैं. आखिरी गेंद पर हार्दिक पांड्या भी आउट हुए और पारी 168/6 पर समाप्त हुई. बांग्लादेश को जीतने के लिए अब 169 रन बनाने होंगे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2025 09:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).