Australia Women vs Bangladesh Women, 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 199 रनों का टारगेट, रुब्या हैदर और शोभना मोस्टोरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 32 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
Australia Women National Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team, ICC Women's World Cup 2025 17th Match Scorecard Update: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का 17वां मुकाबला आज यानी 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में इंडिया को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया सात पॉइंट्स के साथ अंकतालिका में पहले पायदान पर है. इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की अगुवाई निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) कर रहीं हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma New Record: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शाहिद अफरीदी के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे रोहित शर्मा? वनडे सीरीज में करना होगा ये काम
बांग्लादेश की टीम ने अपना पिछला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खोला है. इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इस रोमांचक मुकाबले के आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका मैच जीतने में कामयाब रही है. बांग्लादेश की टीम ने अभी तक सिर्फ एक मैच जीता है और वह छठे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराने के लिए बांग्लादेश को अच्छा स्कोर खड़ा करना होगा.
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में लगातार चौथी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट में बने रहने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी. ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने सभी मैच जीते हैं. दूसरी तरफ बांग्लादेश ने पहला मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की लेकिन उसके बाद लगातार 3 मैच हारे हैं.
ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Australia Women National Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team Match Scorecard)
Bangladesh score 198 for 9 against Australia in women's World Cup match in Visakhapatnam #AUSvBAN pic.twitter.com/k6rzxt99Iu
— Press Trust of India (@PTI_News) October 16, 2025
इस रोमांचक मुकाबले बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज शानदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 32 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ 198 विकेट खोकर रन बनाए. बांग्लादेश की तरफ से शोभना मोस्टोरी ने सबसे ज्यादा नाबाद 66 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान शोभना मोस्टोरी ने 80 गेंदों पर नौ चौके लगाई. शोभना मोस्टोरी के अलावा रुब्या हैदर ने 44 रन बनाए.
दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को मेगन शुट्ट ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एशले गार्डनर, अलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. एशले गार्डनर, अलाना किंग, एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम के अलावा मेगन शुट्ट ने एक विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 199 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
बांग्लादेश की बल्लेबाजी: 198/9, 50 ओवर (फरगाना हक 8 रन, रुब्या हैदर 44 रन, शर्मिन अख्तर 19 रन, निगार सुल्ताना 12 रन, शोभना मोस्टोरी नाबाद 66 रन, रितु मोनी 2 रन, शोर्ना अख्तर 7 रन, फाहिमा खातून 4 रन, राबेया खान 6 रन, निशिता अख्तर निशि 1 रन और फरिहा त्रिस्ना रन.)
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (मेगन शुट्ट 1 विकेट, एशले गार्डनर 2 विकेट, अलाना किंग 2 विकेट, जॉर्जिया वेयरहैम 2 विकेट और एनाबेल सदरलैंड 2 विकेट).
नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2025 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

