IND VS AUS 3rd ODI 2025 Dream11 Fantasy Prediction: ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया तीसरे वनडे में होगी कांटे टक्कर, ऐसे बनाएं अपनी विनिंग ड्रीम11 फैंटेसी टीम
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे 2025 मैच की फैंटसी11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान रोहित शर्मा (IND) को बनाया जा सकता है, जबकि ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया) को उप-कप्तान चुना जा सकता है.
Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team Fantasy Prediction: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का तीसरा मुकाबले 25 अक्टूबर(गुरुवार) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 09:00 बजे से खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मुकाबला 2025 एक प्रतिष्ठा बचाने की जंग होगी. टीम इंडिया इस तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले दो मुकाबले हार चुकी है. पहला वनडे बेहद निराशाजनक रहा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सात विकेट से आसान जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरा वनडे कड़ा मुकाबला साबित हुआ, लेकिन अंत में मेजबान टीम ने दो विकेट से जीत हासिल कर सीरीज़ अपने नाम कर ली. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच से पहले जानिए सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े
अब भारतीय टीम की नज़र तीसरे और अंतिम वनडे में क्लीन स्वीप से बचने पर होगी, जब वह एक बार फिर मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना करेगी. शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया इस निर्णायक मुकाबले में जीत के साथ वापसी करना चाहेगी. इस बीच, दोनों टीमों के खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए आइए इस मुकाबले के लिए संभावित फैंटेसी XI और ग ड्रीम11 फैंटेसी टीम जानते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2025 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

