खेल

Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान क्या टूटेगा 13 साल पुराना रिकॉर्ड?

टी20 फॉर्मेट ने क्रिकेट को पूरी तरह से बदल दिया है. टी20 फॉर्मेट की शुरुआत के बाद क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं लगता है. खासकर, बल्लेबाजों के लिए यह फॉर्मेट स्वर्ग है. एशिया कप 2025 भी टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है.

Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान क्या टूटेगा 13 साल पुराना रिकॉर्ड?
टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India vs Pakistan T20 Highest Score: टी20 फॉर्मेट ने क्रिकेट को पूरी तरह से बदल दिया है. टी20 फॉर्मेट की शुरुआत के बाद क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं लगता है. खासकर, बल्लेबाजों के लिए यह फॉर्मेट स्वर्ग है. एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) भी टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है. इस टूर्नामेंट के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) लीग मैच में 14 सितंबर को भिड़ेंगे. इस मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर है. देखना होगा कि टी20 फॉर्मेट का दोनों देशों के बीच बना 13 साल पुराना रिकॉर्ड इस बार टूट पाता है या नहीं.

दरअसल, टी20 फॉर्मेट में एक पारी में 200 रन बनाना कोई बड़ी बात नहीं है. आईपीएल और अंतर्राष्ट्रीय मैचों में हम अक्सर 200 रन बनते और उसे चेज होते देखते हैं. लेकिन, भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक खेले गए टी20 मैच में एक पारी में कभी भी कोई टीम 200 का आंकड़ा नहीं छू सकी है. सर्वाधिक कुल स्कोर का रिकॉर्ड भारत के नाम है. भारत ने 2012 में अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे. यह दोनों देशों के बीच टी20 का सर्वाधिक स्कोर है. यह भी पढ़ें : Asia Cup Hockey: एशिया कप हॉकी में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सुपर 4 का मैच ड्रॉ रहा

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को होने वाले मैच के बाद भी दो और मैच हो सकते हैं. दरअसल, ए ग्रुप की दो शीर्ष टीमों के बीच 21 सितंबर को मैच होना है. अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो भारत-पाकिस्तान 21 सितंबर को भिड़ना लगभग तय है. वहीं, तीसरी टक्कर फाइनल में हो सकती है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा 192 रन के अपने सर्वाधिक स्कोर को पीछे छोड़ते हुए भारत 200 के आंकड़े को पार करता है या नहीं. वहीं, पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर भी नजर रहेगी.

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक रिश्ते अच्छे नहीं है. इस वजह से दोनों देशों के बीच आईसीसी इवेंट और एशिया कप के दौरान ही मैच होता है. दोनों देशों के बीच अब तक केवल 13 टी20 मैच खेले गए हैं. इसमें 10 मैचों में भारतीय टीम विजयी रही है. वहीं, 3 मैच पाकिस्तान जीती है. भारत का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक स्कोर 192 है जबकि पाकिस्तान का भारत के खिलाफ टी20 में सर्वाधिक स्कोर 182 रन है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2025 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).