World's Oldest Person Dies: दुनिया के सबसे बुजुर्ग महिला कोकू इस्तांबुलोवा का 129 वर्ष की उम्र में निधन, सदी की हर बड़ी घटना की बनी गवाह
रूसी महिला कोकू इस्तांबुलोवा अब तक जीवित रहने वाली सबसे उम्रदराज़ व्यक्ति मानी जाती थी. 129 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई है. रूस में स्वीकृत पेंशन रिकॉर्ड के अनुसार, कोकू जून में 130 वर्ष की हो गई होगी.
रूसी महिला कोकू इस्तांबुलोवा अब तक जीवित रहने वाली सबसे उम्रदराज़ व्यक्ति मानी जाती थी. 129 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई है. रूस में स्वीकृत पेंशन रिकॉर्ड के अनुसार, कोकू जून में 130 वर्ष की हो गई होगी. कोकू इस्तांबुलोवा ने यह कहकर सुर्खियां बटोरी थीं कि उन्होंने अपने लंबे जीवन में कभी भी एक भी खुशी का दिन नहीं बिताया. कोकू इस्तांबुलोवा स्टालिन के दमन से बची थीं.
रूसी महिला के पांच पोते-पोतियां और 16 परपोते-पोतियां हैं. कोकू कहती थी कि उन्हें जिंदगी में कभी खुशी नहीं मिली और मौत उनके घर का पता भूल गई है. उनके बच्चों की भी मौत हो चुकी है और कोकू की देखभाल करने वाला कोई नहीं था. जवानी में वह गार्डन की खुदाई किया करती थी.
'World's Oldest Person' Dies: Russian Woman Koku Istambulova, Who Survived Stalin's Repressions, Passes Away at 129#WorldsOldestWoman #KokuIstambulova #Russia #Stalin #Russian #SovietUnion https://t.co/Y4zu8aDfkb
— LatestLY (@latestly) September 15, 2023
कोको के पासपोर्ट में उनके जन्म की तारीख 1 जून 1889 लिखी गई है. रूस ही हर बड़ी और महत्वपूर्ण घटना को कोको ने देखा है. जब वह महज 27 साल की थीं, तो रूसी रेवोल्यूशन फोर्स ने जार को सत्ता से उखाड़ फेंका.
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उनकी उम्र 55 साल थी. उस समय नाजियों के टैंक उनके घरों के पास से गुजरते थे. वह कहती थी कि द्वितीय विश्व युद्ध का दौर बहुत खौफनाक था. साल 1991 में जब सोवियत संघ का विघटन हुआ, तब वह 102 साल की थीं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2023 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

