वायरल

VIDEO: जुगाड़ हेलमेट! चालान से बचने का निंजा टेक्निक, Bengaluru में बाइक के पीछे बैठे शख्स ने सिर पर पहना फ्राइंग पैन

बेंगलुरु के ट्रैफिक का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है.

VIDEO: जुगाड़ हेलमेट! चालान से बचने का निंजा टेक्निक, Bengaluru में बाइक के पीछे बैठे शख्स ने सिर पर पहना फ्राइंग पैन

Bengaluru Frying Pan Helmet Viral: बेंगलुरु के ट्रैफिक का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूपेना अग्रहारा (Roopena Agrahara) इलाके में एक बाइक सवार ट्रैफिक चालान से बचने के लिए अपने सिर पर फ्राइंग पैन पहने हुए देखा गया. इस अनोखे "जुगाड़ हेलमेट" ने राहगीरों और ट्रैफिक पुलिस दोनों को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, शख्स आराम से बाइक की पिछली सीट पर बैठा दिखाई दे रहा है और उसने फ्राइंग पैन ऐसे पहना हुआ है, ऐसे लग रहा है जैसे वह असली हेलमेट हो.

इस वीडियो को अब तक 3,00,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कुछ लोगों ने इसे "बेंगलुरु का सबसे व्यस्त पल" कहा, तो कई लोगों ने सड़क सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी हरकतें जानलेवा साबित हो सकती हैं.

ये भी पढें: VIDEO: बेंगलुरु के इंजिनियर ने ऑनलाइन मंगवाया 1.86 लाख रूपए का मोबाइल, बॉक्स खोलकर देखने पर उड़ गए होश.. युवक की खुशी मातम में बदली

Man Wears Frying Pan as Helmet to Dodge Challan in Bengaluru 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2025 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).