चीन में COVID के गंभीर हालात पर WHO ने मांगा रियल टाइम डेटा, कहा- हमारे साथ काम करें चीनी वैज्ञानिक
डब्ल्यूएचओ की ओर से कहा गया है कि चीन की चरमराती स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सहायता प्रदान की जाएगी.
Coronavirus in China: चीन में कोरोना के गंभीर हालात को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) चिंतित है. डब्ल्यूएचओ (World Health Organization) के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने चीनी अधिकारियों से मुलाकात की और फिर से चीन में कोरोना महामारी की स्थिति के रियल टाइम डेटा की मांग की.
डब्ल्यूएचओ की ओर से कहा गया है कि चीन (China) की चरमराती स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सहायता प्रदान की जाएगी. वहीं, कोरोना वायरस (Coronavirus) को ट्रैक करने और उच्च जोखिम वाले लोगों के टीकाकरण के लिए चीनी सरकार को प्रोत्साहित किया जाएगा.
डब्ल्यूएचओ ने चीन से जेनेटिक सीक्वेंसिंग, अस्पताल और ICU में मरीजों की भर्ती और मौतों सहित बीमारी के प्रभाव और विशेष रूप से कमजोर और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण पर डेटा मांगा.
WHO asks China to share specific, real-time data on COVID situation
Read @ANI Story | https://t.co/DKylTh3xvS#WHO #China #COVID19 #ChinaCovidCases pic.twitter.com/lwOve8MfqW
— ANI Digital (@ani_digital) December 31, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2022 08:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

