यूक्रेन के अधिकारी का दावा- हजारों मारियुपोल निवासियों को रूसी सेना नहीं दे रही भोजन और पानी
रूस पर आरोप लगते हुए यूक्रेन के एक अधिकारी ने बताया कि युद्ध के बीच किसी तरह जान बचाकर भागने वाले हजारों मारियुपोल निवासियों को रूसी सेना न तो भोजन और पानी दे रही है, यहां तक की सुरक्षित मार्ग प्रदान करने से भी इनकार कर रही है.
यूक्रेन के एक अधिकारी ने आरोप लगाया है कि युद्ध के बीच जान बचाकर भागने वाले हजारों मारियुपोल निवासियों को रूसी सेना न तो भोजन और पानी दे रही है, यहां तक की सुरक्षित मार्ग प्रदान करने से भी इनकार कर रही है. वहीं, मलबे में तब्दील हो चुके इस शहर के पुलिस अधिकारी मिशेल वर्शनिन ने एक वीडियो पोस्ट जारी करके अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से कहा है कि उन्होंने मदद का आश्वासन दिया था, लेकिन उसे जो मिला है, वह मदद तो नहीं है. वीडियो में दोनों विश्व नेताओं से अपील की गयी है कि वे वहां के नागरिकों की जान बचा लें. अधिकारी ने शुक्रवार को फिल्माये गये वीडियो में रूसी में कहा है, ‘‘बच्चे और बुजुर्ग भी मर रहे हैं. पूरा शहर तबाह हो चुका है.’’
Russian forces refuse to provide food, water and safe passage to thousands of Mariupol residents who managed to escape from Russian bombs in occupied Manhushi and Melekin: #Ukraine's The Kyiv Independent quotes head of Donetsk Military-Civil Administration, Pavlo Kyrylenko
— ANI (@ANI) March 19, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2022 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

