Volcano Erupted: रूस में फटा भयानक ज्वालामुखी, गांवों में बना दिया राख का 'कब्रिस्तान', देखिए डरावना VIDEO
शिवेलुच के फटने पर भारी मात्रा में राख, ग्लास और पत्थर आसमान में उछले. जिससे उड़ानें रोक दी गईं. हवाई सेवाएं रोकनी पड़ सकती हैं. शिवेलुच ज्वालामुखी 10,771 फीट ऊंचा है.
Volcano Erupted: रूस का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी शिवेलुच (Shiveluch Volcano) 11 मार्च 2023 को फटा. आसमान में 20 किलोमीटर ऊपर तक राख का गुबार गया. इस विस्फोट की वजह से 1.08 लाख वर्ग किलोमीटर तक राख फैल गई. ज्वालामुखी का वीडियो भी सामने आया है.
ज्वालामुखी के वजह से गांवों में सड़कों पर गीली मिट्टी बहकर आ गई. हर तरफ कीचड़ हो गया. इन गांवों में 3.5 इंच राख जमा हो गई. ऐसा 60 साल में पहली बार हुआ है. जब इतनी मोटी राख की परत जमा हुई हो. शिवेलुच के फटने से 24 घंटे पहले कामचाटका इलाके में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था. शिवेलुच के फटने पर भारी मात्रा में राख, ग्लास और पत्थर आसमान में उछले. जिससे उड़ानें रोक दी गईं. हवाई सेवाएं रोकनी पड़ सकती हैं. शिवेलुच ज्वालामुखी 10,771 फीट ऊंचा है.
🌋 The mighty #Shiveluch volcano in Russia's Kamchatka has gone full eruption mode - volcanic ash emissions has reached 20km, right into the stratosphere. #HappeningNow
Gorgeous video of the ash cloud to remind us of the beauty and the force of nature 👇 pic.twitter.com/eQ6TNgfLR1
— Russia 🇷🇺 (@Russia) April 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2023 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

