विदेश

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के विदेश मंत्री ने शेयर की हमले की भयानक तस्वीर, कहा- 'रूस को अलग-थलग' करें दुनिया

यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार जारी है. इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबाने कीव शहर की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें देखा जा सकता है की रूसी हमले में सब तबाह हो गया है. हर तरफ सिर्फ मलबा बिखरा नजर आ रहा है.

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के विदेश मंत्री ने शेयर की हमले की भयानक तस्वीर, कहा- 'रूस को अलग-थलग' करें दुनिया
रूसी हमले में छतिग्रस्त की कीव शहर की इमारतें (Photo Credit : Twitter)

Russia-Ukraine War, 26 फरवरी: यूक्रेन पर रूस का हमला लगातार जारी है इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा (Dmytro Kuleba) ने कीव (Kyiv) शहर की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें देखा जा सकता है की रूसी हमले में सब तबाह हो गया है. हर तरफ सिर्फ मलबा बिखरा नजर आ रहा है.

विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने फोटो शेयर करते हुए कहा " हमारे शानदार और शांतिपूर्ण शहर कीव में रूसी जमीनी बलों और मिसाइलों से हमले किए गए. इस दौरान कीव में एक अपार्टमेंट पर मिसाइल हमला हुआ. मैं दुनिया से मांग करता हूं कि रूस को पूरी तरह से अलग-थलग (Isolate Russia) कर दिया जाए, राजदूतों को निष्कासित करो, तेल प्रतिबंध लगाओ, इसकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद करो. रूसी युद्ध अपराधियों को रोकें!."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).