देश

Modi and US Event: आज रात 9.30 बजे न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे PM मोदी, कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल (Watch Video)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात साढ़े 9 बजे न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम को 'मोदी एंड यूएस' नाम दिया गया है, जो लॉन्ग आइलैंड के नासाउ कोलिजियम में आयोजित किया जा रहा है.

Modi and US Event: आज रात 9.30 बजे न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे PM मोदी, कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल (Watch Video)
Photo- ANI

Modi and US Event: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात साढ़े 9 बजे न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम को 'मोदी एंड यूएस' नाम दिया गया है, जो लॉन्ग आइलैंड के नासाउ कोलिजियम में आयोजित किया जा रहा है. मोदी एंड यूएस इवेंट को लेकर भारतीय समुदाय में उत्साह का माहौल है. नासाउ कोलिजियम में पीएम मोदी के संबोधन से पहले महाराष्ट्र के भारतीय समुदाय के लोगों ने ढोल और ताशा के साथ नृत्य प्रस्तुति दी. इसके अलावा कलाकारों ने कर्नाटक और केरल के तटीय जिलों में प्रचलित पारंपरिक लोक नृत्य 'यक्षगान' की प्रस्तुति दी. वहीं, तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भी नासाउ कोलिजियम में पारंपरिक वाद्य यंत्र 'पराई' बजाकर पीएम मोदी का स्वागत किया.

आज रात 9.30 बजे न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे PM मोदी

महाराष्ट्र के भारतीय समुदाय के लोगों ने ढोल और ताशा के साथ नृत्य प्रस्तुति दी

कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य 'यक्षगान' की प्रस्तुति दी

प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों ने वाद्य यंत्र 'पराई' बजाया

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2024 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).