Emotional VIDEO: इस्तीफे से पहले भावुक हुई न्यूजीलैंड की PM जेसिंडा अर्डर्न, 37 साल की उम्र में बनीं थी प्रधानमंत्री
न्यूजीलैंड की 42 साल की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अपने इस्तीफे की सूचना देते हुए भावुक हो गईं. अर्डर्न ने कहा कि उनके इस्तीफे के पीछे कोई रहस्य नहीं है. बल्कि मैं साफ तौर पर कहना चाहती हूं कि मैं भी इंसान हूं और हम जितना अपना बेस्ट दे सकते हैं हम देते हैं.
New Zealand PM Jacinda Ardern Announces Resignation: न्यूजीलैंड की 42 साल की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न अपने इस्तीफे की सूचना देते हुए भावुक हो गईं. 2017 में 37 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाली आर्डर्न, सबसे कम उम्र में किसी देश का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसिंडा ने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी, लेकिन मैं जानती हूं कि न्यूजीलैंड के लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दे इस साल और चुनाव तक सरकार के ध्यान में रहेंगे. अर्डर्न ने कहा कि वह 7 फरवरी से पहले इस्तीफा देंगी. वहीं, उप प्रधान मंत्री ग्रांट रॉबर्टसन ने कहा कि वह अपना नाम आगे नहीं रखेंगे.
न्यूजीलैंड की पीएम अर्डर्न ने कहा कि उनके इस्तीफे के पीछे कोई रहस्य नहीं है. बल्कि मैं साफ तौर पर कहना चाहती हूं कि मैं भी इंसान हूं और हम जितना अपना बेस्ट दे सकते हैं हम देते हैं. लेकिन मेरे लिए ये फैसला लेने का समय है. उन्होंने कहा कि मेरे रिजाइन की वजह ये भी नहीं है कि मेरे लिए सरकार चलाना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि मेरी घोषणा के बाद सरकारी एजेंसियों और राजनीतिक दलों को योजना बनाने और तैयारी करने में मदद मिलेगी.
न्यूजीलैंड की 42 साल की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न अपने इस्तीफे की सूचना देते हुए भावुक हो गईं. 2017 में 37 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाली आर्डर्न, सबसे कम उम्र में किसी देश का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बनीं. pic.twitter.com/n4AT418UJB
— DW Hindi (@dw_hindi) January 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 05:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

