Nepal Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला नेपाल, कई इलाकों में ढले मकान
नेपाल में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई. भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 43 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र बाजुरा और हुमला के ताजकोट के हिमाली ग्राम परिषद की सीमा थी.
नेपाल में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई. भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 43 मिनट पर आया. भूकंप का केंद्र बाजुरा और हुमला के ताजकोट के हिमाली ग्राम परिषद की सीमा थी. भूकंप के बाद क्षेत्र में कुछ घर ढह गए. बाजुरा जिले के डीएसपी सूर्य थापा ने एएनआई से कहा, हमें सूचना मिली है कि जिले में 3 और मकान ढह गए हैं. अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है. दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, कई सेकेंड तक हिली धरती.
हिमाली के ग्राम परिषद प्रमुख ने बताया, "खराब मौसम की स्थिति और क्षेत्र में बर्फबारी के कारण, हम अन्य इलाकों के साथ संपर्क स्थापित करने में सक्षम नहीं हैं. टेलीफोन काम नहीं कर रहा है."
Nepal | A few more houses collapsed in the area after the earthquake. We have got the information that 3 more houses have collapsed in the district. No casualties as of now: DSP Surya Thapa of Bajura District to ANI pic.twitter.com/W2twLHY2Ez
— ANI (@ANI) January 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2023 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

