विदेश

Russian Bomb Hits School: रूस ने यूक्रेन के स्कूल पर बरसाए भयानक बम, 60 लोगों के मारे जाने की आशंका

रूस यूक्रेन युद्ध का 74वां दिन है. बीते दो महीनों से रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है. दो महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी लड़ाई किसी नतीजे तक पहुंच नहीं पाई है.

Russian Bomb Hits School: रूस ने यूक्रेन के स्कूल पर बरसाए भयानक बम, 60 लोगों के मारे जाने की आशंका
(Photo Credits : Twitter)

रूस ने यूक्रेन के एक स्कूल पर हमला कर दिया. एएफपी न्यूज एजेंसी ने गवर्नर के हवाले से बताया कि स्कूल बम विस्फोट में करीब 60 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. लुहान्स्क क्षेत्र के गवर्नर सेरही हैदई ने रविवार को कहा कि रूसी सेना द्वारा स्कूल पर बम गिराए जाने के बाद 30 नागरिकों को मलबे से निकाला गया है.  हैदई ने बताया कि बिलोहोरीवका गांव में करीब 90 लोग स्कूल में शरण लिए हुए थे और शनिवार के हमले के बाद आग ने इमारत को अपनी चपेट में ले लिया.

हैदई ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर लिखा, "करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, फिर मलबा हटाया गया और दुर्भाग्य से कई  लोगों के शव मिले. 30 लोगों को मलबे से निकाला गया, जिनमें से सात घायल हो गए. इमारतों के मलबे के नीचे साठ लोगों के मारे जाने की संभावना है.

यूक्रेन और पश्चिम ने रूसी सेना पर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है, मास्को ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. रूस यूक्रेन युद्ध का 74वां दिन है. बीते दो महीनों से रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है. दो महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी लड़ाई किसी नतीजे तक पहुंच नहीं पाई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).