विदेश

Israel Invokes Article 40 Aleph: इजराइल ने 1973 के बाद पहली बार युद्ध का किया ऐलान, आर्टिकल 40 लागू

इज़राइल की कैबिनेट ने 1973 में योम किप्पुर युद्ध के बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर जंग का ऐलान किया है. इज़राइल में अनुच्छेद 40 एलेफ़ को लागू कर दिया गया है.

Israel Invokes Article 40 Aleph: इजराइल ने 1973 के बाद पहली बार युद्ध का किया ऐलान, आर्टिकल 40 लागू
(Photo Credit : X)

इजराइल की कैबिनेट ने 1973 में योम किप्पुर युद्ध के बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर जंग का ऐलान किया है. इज़राइल में अनुच्छेद 40 एलेफ़ को लागू कर दिया गया है. इजराइल की राज्य सुरक्षा कैबिनेट ने हमास और फिलिस्तीनी हमले के खिलाफ कल रात स्टेट वार की घोषणा की थी. हालांकि लगातार हमले ने इझराइल को अब पूर्ण युद्ध की स्थिति में डाल दिया है.

इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. शुरुआत हमास के आतंकियों ने की. पलटवार करते हुए इजरायल ने गाजा पट्टी पर हवाई हमले किए. हमास की बड़े पैमाने पर हुई घुसपैठ में कम से कम 600 लोग मारे गए हैं. वहीं इजराइल के हमले में गाजा के करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2023 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).