विदेश

Trump On Israel Attack: 'मैं राष्ट्रपति होता तो आज इजराइल पर हमला नहीं होता', हमास के अटैक पर बोले डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अगर वह अभी भी अमेरिकी राष्ट्रपति होते तो इजराइल पर हमला नहीं होता.

Trump On Israel Attack: 'मैं राष्ट्रपति होता तो आज इजराइल पर हमला नहीं होता', हमास के अटैक पर बोले डोनाल्ड ट्रंप
Donald Trumph (Photo Credit: ANI)

Trump On Israel Attack: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का कहना है कि अगर वह अभी भी अमेरिकी राष्ट्रपति होते तो इजराइल पर हमला नहीं होता. डोनाल्ड ट्रंप ने देश के प्रेसिडेंट जो बाइडेन (Joe Biden) पर इजराइल पर हमास के हमले को इनडायरेक्ट रुप में फंड करने का आरोप लगाया है. डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा, "हमास के ये हमले अपमानजनक हैं और इजरायल को भारी ताकत के साथ अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है."

डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा कि अफसोस की बात है कि अमेरिकी करदाताओं के पैसे से इन हमलों को फंड करने में मदद मिली, जिसके बारे में कई रिपोर्ट में कहा गया है कि ये फंड बाइडेन प्रशासन से आया है.

ट्रंप के आरोपों के समर्थन में रिपब्लिकन पार्टी का दावा है कि Prisoner Act समझौते के हिस्से के रूप में पिछले महीने ईरान को जारी किए गए 6 बिलियन डॉलर (करीब 500 करोड़) का इस्तेमाल हमास के हमले को फंड करने के लिए किया गया था. व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव एंड्रयू बेट्स ने सोशल मीडिया पर कहा कि ये हर मामले में एक शर्मनाक झूठ है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2023 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).