विदेश

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर हमले को लेकर कनाडा हुआ सख्त, कनाडा ने रूसी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र तत्काल रूप से बंद किया

यूक्रेन पर हमले को लेकर कनाडा ने सख्ती दिखाते हुए रूसी विमानों के लिए हवाई क्षेत्र तत्काल रूप से बंद किया. कनाडा के इस प्रतिबंध के बाद रूस के विमान कडाना के हवाई क्षेत्र में नहीं उतर पायेंगे.

Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर हमले को लेकर कनाडा हुआ सख्त, कनाडा ने रूसी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र तत्काल रूप से बंद किया
कनाडा एयरपोर्ट (Photo Credits Wikimedia Commons)

Russia-Ukraine War: रूस द्वारा यूक्रेन पर जारी हमले को लेकर दुनिया के जहां अलग-अलग देश समर्थन में आ रहे हैं. वहीं यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर उसके खिलाफ प्रतिबंध भी बढ़ने शुरू हो गए हैं. यूक्रेन पर हमले को लेकर कनाडा ने सख्ती दिखाते हुए रूसी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र (Russian Aircraft Operators)  तत्काल रूप से बंद किया. कनाडा के इस प्रतिबंध के बाद रूस के विमान कडाना के हवाई क्षेत्र में नहीं उतर पायेंगे. इस बीच यूक्रेन के समर्थन में भारत में जॉर्जिया के राजदूत आर्चिल ज़ुलियाशविली का बयान आया है. राजदूत आर्चिल ने कहा कि ‘जॉर्जिया यूक्रेन के साथ खड़ा है. अंत में यूक्रेन की जीत होगी. निर्दोष लोगों की हत्या करना मानवता के खिलाफ अपराध है और जिसने भी ऐसा किया वह जवाबदेह होगा. उम्मीद है कि यह युद्ध जल्द ही खत्म हो जाएगा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 09:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).