विदेश

Antarctica Ice Shelf: अंटार्कटिका में अचानक टूटी दिल्ली से बड़ी बर्फीली चट्टान, दिल्‍ली जितनी बड़ी बर्फ की चट्टान टूटी, बढ़ेगा समुद्री जलस्‍तर

पूर्वी अंटार्कटिका में यह पहली बार हुआ है कि जब मानव इतिहास में कोई इतनी बड़ी बर्फ की चट्टान टूटी हो. भविष्य में यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

Antarctica Ice Shelf: अंटार्कटिका में अचानक टूटी दिल्ली से बड़ी बर्फीली चट्टान, दिल्‍ली जितनी बड़ी बर्फ की चट्टान टूटी, बढ़ेगा समुद्री जलस्‍तर
(Photo Credit : Pixabay)

Antarctica Ice Shelf Collapse: धरती के ध्रुव‍ीय इलाके अंटार्कटिका में पड़ रही भीषण गर्मी विनाशकारी साबित हो रही है. गर्मी की वजह से पूर्वी अंटार्कटिका में लगभग दिल्‍ली (Delhi) के आकार का बर्फ का पहाड़ (Ice Shelf collapse) टूट गया. इस बर्फ के टुकड़े का नाम द ग्लेंजर कोंगर आइस सेल्फ (The Glenzer Conger Ice Shelf) है. यह 1200 वर्ग किमी तक फैला हुआ है. समाचार एजेंसी एपी के अनुसार पूर्वी अंटार्कटिका में यह पहली बार हुआ है कि जब मानव इतिहास में कोई इतनी बड़ी बर्फ की चट्टान टूटी हो.

दिक्कत ये है कि इस तरह ऐसे किसी प्राकृतिक हादसे की उम्मीद वैज्ञानिकों को नहीं थी. लेकिन अब उन्हें डर है कि कहीं इससे भविष्य में कोई बड़ी आपदा न आए. यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के ग्लेसियोलॉजिस्ट पीटर नेफ ने कहा कि द ग्लेंजर कोंगर आइस सेल्फ हजारों सालों से वहां मौजूद था. अब वहां पर ऐसी कोई आकृति दोबारा नहीं बन पाएगी. जब यह बर्फीला चट्टान टूटा तब वहां का तापमान बढ़कर माइनस 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्‍य से 40 डिग्री सेल्सियस ज्‍यादा था.

 

Thinning Antarctica ice shelf collapses following a period of extreme heat in the region https://t.co/DWEkYTlWDh pic.twitter.com/4izZFgaCkM

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2022 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).