Japan Earthquake: शक्तिशाली भूंकप से थर्राया जापान का फुकुशिमा, 20 लाख घरों की बिजली गुल, सुनामी का अलर्ट जारी
जापान के फुकुशिमा में बुधवार को भूंकप तेज झटके लगे. जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 दर्ज हुई. लेकिन भूकंप की तीव्रता अधिक होने के चलते बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है. जबकि सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है.
उत्तरी जापान के फुकुशिमा में बुधवार को शक्तिशाली भूंकप के झटके लगे. जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 दर्ज हुई. खबर लिखे जाने तक हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सटीक जानकारी नहीं मिली थी. लेकिन भूकंप की तीव्रता अधिक होने के चलते बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है. जबकि सुनामी का अलर्ट भी जारी किया गया है.
टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के हवाले से एएफपी ने बताया कि जापान में भूकंप के बाद करीब 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र से 60 किलोमीटर नीचे था. यह क्षेत्र उत्तरी जापान का हिस्सा है, जो नौ तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप और सुनामी से तबाह हो गया था. भूकंप के कारण परमाणु आपदा भी आई थी.
BREAKING: 7.3 magnitude earthquake off Japan’s Fukushima, triggering a tsunami advisory warning.
— The Spectator Index (@spectatorindex) March 16, 2022
Around 2 million homes lose power after an earthquake in Japan, reports AFP quoting Tokyo Electric Power Company
— ANI (@ANI) March 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2022 08:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

