Use CEIR Portal For Find Mobile: मोबाइल चोरी या खो जाने पर सबसे पहले करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने
फोन में संवेदनशील डेटा को सेव रखता है. इन डेटा का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं या फिर ब्लैकमेल भी किया जा सकता है. इसके अलावा आपके फोन सा गलत इस्तेमाल किया जा सकता है.
Use CEIR Portal For Find Mobile: फोन के चोरी या फिर गुम होने की स्थिति में सबसे ज्यादा चिंता उसमें मौजूद डाटा को लेकर होती है, लेकिन अब सरकार ने इसके लिए इंतजाम कर दिया है. अब चोरी या फिर खो जाने की स्थिति में फोन को ब्लाक करना आसान हो गया है. फोन में संवेदनशील डेटा को सेव रखता है. इन डेटा का लोग गलत फायदा उठा सकते हैं या फिर ब्लैकमेल भी किया जा सकता है. इसके अलावा आपके फोन सा गलत इस्तेमाल किया जा सकता है.
डिपार्टमेंट आफ टेलीकम्युनिकेशन ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीइआइआर) प्लेटफार्म की शुरुआत 2019 में की थी. पहले इसे दादरा एंड नगर हवेली, गोवा और महाराष्ट्र के लिए लांच किया गया था, लेकिन अब इसका लाभ पूरे देश में उठाया जा सकता है. इसकी मदद से चोरी और फिर खो जाने वाले फोन को IMEI नंबर की मदद से ब्लाक किया जा सकता है. Train Ticket Refund: ट्रेन छूटने पर भी न लें टेंशन! रिफंड हो जाएंगे पैसे, बस आपको करना होगा ये काम
Lost/ stolen phone registered at https://t.co/Xv079ZKLMZ @DGPMaharashtra @MumbaiPolice @Navimumpolice @TMCaTweetAway pic.twitter.com/04oieR66ao
— Thane City Police -ठाणे शहर पोलीस (@ThaneCityPolice) April 9, 2023
सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (http://www.ceir.gov.in) की सेवा पूरे देश में उपलब्ध है. सीइआइआर मोबाइल के आइएमईआइ डेटाबेस पर काम करता है. अगर किसी का फोन चोरी या गुम हो जाता है और व्यक्ति इसकी रिपोर्ट करता है, तो सीईआइआर की मदद से फोन को ब्लाक कर दिया जाता है ताकि इसका गलत उपयोग न हो. अगर कोई व्यक्ति सिम कार्ड बदल के भी फोन का इस्तेमाल करना चाहेगा तो यह संभव नहीं है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2023 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

