Train Ticket Refund: ट्रेन छूटने पर भी न लें टेंशन! रिफंड हो जाएंगे पैसे, बस आपको करना होगा ये काम
अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो रेलवे आपको बहुत सारी सुविधाएं देता है. अगर आपकी ट्रेन छूट गई है तो आपके टिकट का पैसा भी वापस मिल सकता है.
IRCTC Train Missed Refund: इस बात की जानकारी तो लगभग सभी लोगों को है कि ट्रेन कैंसिल होने पर यात्री रिफंड वापस कैसे ले सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आपकी ट्रेन छूट जाती है, तो भी आप रिफंड (Train Ticket Refund) ले सकते हैं? अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो रेलवे आपको बहुत सारी सुविधाएं देता है. अगर आपकी ट्रेन छूट गई है तो आपके टिकट का पैसा भी वापस मिल सकता है.
रिफंड पाने के लिए आपको कुछ शर्तों का पालन करना होगा. अगर आपकी ट्रेन छूट गई है तो आपको टीडीआर (Ticket Deposit Receipt-TDR) फाइल करना चाहिए. ट्रेन रवाना होने के एक घंटे के भीतर ही टीडीआर फाइल कर सकते हैं. इसे भरते समय आपको रेलवे को ये भी बताना होगा कि आखिर ट्रेन में सफर नहीं कर पाने के पीछे कारण क्या था उसके बाद ही आपको भुगतान वापस मिलेगा.
यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन, टीडीआर फाइल कर सकता है. रिफंड के लिए रेलवे द्वारा टीडीआर जारी किया जाता है. रिफंड प्रोसेस में लगभग 60 दिन लग सकते हैं. यानी 60 दिन के भीतर आपका पैसा वापस आ जाएगा. टीडीआर की सुविधा केवल कंफर्म टिकट पर ही मिलेगी, आरएसी और वेटिंग पर ये व्यवस्था उपलब्ध नहीं है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

