Biggest Black Hole: वैज्ञानिकों ने खोजा अब तक का सबसे बड़ा ब्लैक होल जेट, इससे निकल रही है अथाह ऊर्जा
सबसे बड़ा ब्लैक होल जेट धरती से करीब 9.30 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है. यह हमारे पड़ोसी गैलेक्सी NGC2663 में मौजूद है.
वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी (Western Sydney University) के एस्ट्रोनॉमर्स ने अंतरिक्ष में सबसे बड़े ब्लैक होल जेट (Black Hole Jet) की खोज की है. यह जेट एक सिरे से दूसरे सिरे तक करोड़ों प्रकाश वर्ष लंबी है. यह एक ब्लैक होल (Black Hole) के बीच से निकल रही है. इसमें बहुत ज्यादा ऊर्जा है. इसमें से निकलने वाली ऊर्जा प्रकाश की गति से ब्रह्मांड (Universe) में दौड़ रही है. ब्लैक होल को अंतरिक्ष का शैतान कहा जाता है.
सबसे बड़ा ब्लैक होल जेट धरती से करीब 9.30 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है. यह हमारे पड़ोसी गैलेक्सी NGC2663 में मौजूद है. अगर हमारी गैलेक्सी एक घर होता तो NGC2663 पास का मोहल्ला माना जाता. अगर किसी सामान्य टेलिस्कोप से इसे देखेंगे तो यह एक आम अंडाकार गैलेक्सी है. इस गैलेक्सी में हमारी गैलेक्सी यानी मिल्की-वे से दस गुना ज्यादा तारे हैं.
Astronomers at Western Sydney University have discovered one of the biggest black hole jets in the sky.https://t.co/IFNyedWPcF
— IFLScience (@IFLScience) August 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 06:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

