Modi Govt Notice to X, YouTube And Telegram: बाल यौन शोषण कंटेंट पर मोदी सरकार सख्त, एक्स-यूट्यूब और टेलीग्राम को नोटिस जारी
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने शुक्रवार को एक्स, यूट्यूब और टेलीग्राम को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्हें भारतीय इंटरनेट पर अपने प्लेटफार्मों से किसी भी प्रकार की बाल यौन शोषण सामग्री को हटाने या कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी गई.
मोदी सरकार ने भारत में अपने प्लेटफार्मों से बाल यौन शोषण सामग्री को हटाने के लिए एक्स, यूट्यूब, टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने शुक्रवार को एक्स, यूट्यूब और टेलीग्राम को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्हें भारतीय इंटरनेट पर अपने प्लेटफार्मों से किसी भी प्रकार की बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) को हटाने या कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी गई.
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने कहा "हमने एक्स, यूट्यूब और टेलीग्राम को यह सुनिश्चित करने के लिए नोटिस भेजा है कि उनके प्लेटफॉर्म पर कोई बाल यौन शोषण सामग्री मौजूद न हो. सरकार आईटी नियमों के तहत एक सुरक्षित और विश्वसनीय इंटरनेट बनाने के लिए प्रतिबद्ध है."
Govt issues notices to X, YouTube, Telegram to remove child sexual abuse material from their platforms in India: Statement
— Press Trust of India (@PTI_News) October 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2023 06:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

