Made in India iPhone 15: भारत में बन रहा आईफोन, फॉक्सकॉन ने शुरू किया निर्माण, जल्द शुरू होगी डिलीवरी
आइफोन की बिक्री करने वाली कंपनी एप्पल मेड इन इंडिया आईफोन 15 का इम्पोर्ट तेजी से करने वाली है. कंपनी ने भारत में आईफोन 15 की मैनुफैक्चरिंग की शुरुआत कर दी है.
मेक इन इंडिया (Make In India) के तहत एप्पल (Apple) निर्माता फॉक्सकॉन तमिलनाडु के पास श्रीपेरंबुदूर में 'आईफोन 15' (iPhone 15) की प्रोडक्शन को लेकर पूरी तरह से तैयार है. आइफोन की बिक्री करने वाली कंपनी एप्पल मेड इन इंडिया आईफोन 15 का इम्पोर्ट तेजी से करने वाली है. कंपनी ने भारत में आईफोन 15 की मैनुफैक्चरिंग की शुरुआत कर दी है.
एप्पल का टारगेट अगले महीने के बीच में इंटरनेशनल लेवल पर लॉन्च होते ही लोकल तौर पर असेम्बल किए गए आईफोन 15 को डिस्ट्रीब्यूट करना है, ताकि लॉन्च होने के बाद उपलब्धता आसान किया जा सके और भारत से दूसरे देशों में प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट तेज किया जा सके.
भारत में दूसरे एप्पल प्रोडक्ट सप्लायर जैसे पेगाट्रॉन और विस्ट्रॉन (टाटा समूह द्वारा अधिग्रहित) भी जल्द से जल्द आईफोन 15 को असेंबल करना शुरू कर देंगे. कुछ समय पहले ही एप्पल ने भारत में मुंबई और दिल्ली से अपने एप्पल स्टोर खोलने की शुरुआत की है. कुक ने कहा कि भारत में हमारे नए स्टोर का परफॉर्मेंस हमारी उम्मीदों से ज्यादा रहा.
From agencies | #Apple supplier Foxconn begins #iPhone15 production in India pic.twitter.com/dn72iPMdl1
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) August 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2023 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

