Grandmother Creating History At The Age Of 107: हरियाणा की 107 वर्षीय 'उड़नपरी दादी' ने रचा इतिहास, गोल्ड मेडलों पर किया कब्जा
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव कादमा की रहने वाली 107 वर्षीय राम बाई एक बार फिर जमकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं. हैदराबाद में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में बुजुर्ग एथलिट रामबाई ने हरियाणा की अगुवाई करते हुए 2 गोल्ड मेडल अपने नाम की है.
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव कादमा की रहने वाली 107 वर्षीय राम बाई एक बार फिर जमकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं. हैदराबाद में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में बुजुर्ग एथलिट रामबाई ने हरियाणा की अगुवाई करते हुए 2 गोल्ड मेडल अपने नाम की है. उड़नपरी के नाम से मशहूर दादी रामबाई फिलहाल हैदराबाद के मैदान पर अपना जलवा दिखा रही हैं. दरअसल, हैदराबाद में 8 से 11 फरवरी तक पांचवी नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. इस प्रतियोगिता में रामबाई ने 105 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हरियाणा की अगुवाई करते हुए डिस्कस थ्रो और शॉट-पुट में पहला स्थान हासिल की और 2 गोल्ड मेडल हासिल की है.
This 'grandmother' is creating history at the age of 107, famous by the name of flying fairy #RamBai #Haryana #DigitalVideos pic.twitter.com/aiAGHO4qMB
— Zee News English (@ZeeNewsEnglish) February 10, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2024 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

