Yuzvendra Chahal Becomes The Leading Wicket-Taker In IPL: युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में रचा इतिहास, ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 56वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 56वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. इस मैच में राजस्थान टीम के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कप्तान नितीश राणा का विकेट लेते ही आईपीएल में इतिहास रच दिया है. आईपीएल इतिहास में युजवेंद्र चहल ने साल 2013 से अबतक कुल 143 मैच खेलते हुए 184 चटका लिए है. चहल ने केकेआर के खिलाफ खेले जा रहे मैच में एक विकेट लेते ही आईपीएल में इतिहास रच दिया. युजवेंद्र चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए है. इस मामले में युजवेंद्र चहल ने सीएसके के दिग्गज ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया हैं. ब्रावोने साल 2008 से 2022 तक कुल 161 मैच खेलते हुए 184 विकेट चटकाए.
आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
युजवेंद्र चहल- 184 विकेट *
ड्वेन ब्रावो- 183 विकेट
पीयूष चावला- 174 विकेट
अमित मिश्रा- 172 विकेट
रविचंद्रन अश्विन- 171 विकेट
Milestone 🚨 - Yuzvendra Chahal becomes the leading wicket-taker in IPL 👏👏#TATAIPL | @yuzi_chahalpic.twitter.com/d70pnuq6Wi
— IndianPremierLeague (@IPL) May 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2023 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

