क्रिकेट

WI vs SA, 2nd T20I Live Score Update: दूसरे टी20 मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकबला आज यानी 26 अगस्त को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका को सात विकेट से हराकर वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं.

WI vs SA, 2nd T20I Live Score Update: दूसरे टी20 मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका (Photo Credits: Twitter)

West Indies Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Playing XI: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज (T20 International Series) का दूसरा मुकबला आज यानी 26 अगस्त को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला त्रिनिदाद (Trinidad) के ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम (Brian Lara Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका (South Africa) को सात विकेट से हराकर वेस्टइंडीज (West Indies) ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. ऐसे में दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका की टीम वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. वेस्टइंडीज की कमान रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) के हाथों में हैं. जबकि साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. अब तक दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. इस बीच साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. WI vs SA, 2nd T20I: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच आज खेला दूसरा टी20 मुकाबला, इन धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती है दोनों टीमें

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर:

वेस्टइंडीज: एलिक अथानाज़े, शाई होप, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ.

साउथ अफ्रीका: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, डोनोवन फरेरा, पैट्रिक क्रूगर, ब्योर्न फोर्टुइन, लिज़ाद विलियम्स, क्वेना मफाका, ओटनील बार्टमैन.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2024 12:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).