Team India Players Watch Dhurandhar Movie: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 से पहले धुरंधर मुवी देखने पहुंचे सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल और गौतम गंभीर समेत टीम इंडिया के खिलाड़ी, देखें वीडियो
टीम इंडिया के खिलाड़ी लखनऊ में बॉलीवुड फिल्म धुरंधर देखते नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कप्तान सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, जितेश शर्मा समेत कई खिलाड़ी और हेड कोच गौतम गंभीर देर रात PVR इंसिग्निया में फिल्म देखने पहुंचे.
India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज़ (T20 Series) का चौथा मुकाबला 17 दिसंबर (बुधवार) को लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम(Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium) में खेला गया. जिससे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी लखनऊ में बॉलीवुड फिल्म धुरंधर देखते नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कप्तान सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, जितेश शर्मा समेत कई खिलाड़ी और हेड कोच गौतम गंभीर देर रात PVR इंसिग्निया में फिल्म देखने पहुंचे. रणवीर सिंह स्टारर यह स्पाई थ्रिलर इन दिनों सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. बता दें कि भारत इस पांच मैचों की टी20 सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है.
टीम इंडिया ने लखनऊ में देखी धुरंधर फिल्म
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2025 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

