क्रिकेट

Venkatesh Iyer Half Century: वेंकटेश अय्यर ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, खिताब के बेहद करीब कोलकाता नाइट राइडर्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का खिताबी मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई.

Venkatesh Iyer Half Century: वेंकटेश अय्यर ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, खिताब के बेहद करीब कोलकाता नाइट राइडर्स
वेंकटेश अय्यर (Photo Credits: Twitter)

KKR vs SRH, IPL 2024 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का खिताबी मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को क्वालीफायर-1 में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम 18.3 ओवर में महज 113 रन बनाकर सिमट गई. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 114 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को चौथा बड़ा झटका लगा हैं. स्टार बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने महज 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का स्कोर 111/2.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 10:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).