USA vs SA, 41st Match, Super 8 Live Score Update: साउथ अफ्रीका ने अमेरिका को दिया 195 रनों का विशाल लक्ष्य, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी
अमेरिका और साउथ अफ्रीका के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 41वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. सुपर-8 के पहले मुकाबले में दोनों टीमों का सामना हो रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मेजबान अमेरिका ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हराकर उलटफेर किया है.
USA vs SA, 41st Match, Super 8: अमेरिका और साउथ अफ्रीका के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 41वां मुकाबला खेला जा रहा हैं. सुपर-8 के पहले मुकाबले में दोनों टीमों का सामना हो रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. मेजबान अमेरिका ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हराकर उलटफेर किया है. ऐसे में साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही अमेरिकी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहेगी. ये दोनों टीमें पहली बार किसी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आमने-सामने होने वाली हैं. इस बीच अमेरिका के कप्तान एरोन जोन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 194 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अमेरिका की ओर से सौरभ नेत्रवलकर और हरमीत सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. अमेरिका की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 195 रन बनाने हैं.
डिकॉक के अर्धशतक और क्लासन की फ़िनिश ने साउथ अफ़्रीका को बड़े स्कोर तक पहुंचाया
लाइव : https://t.co/rq3LzmJdHU #SAvUSA #T20WorldCup pic.twitter.com/Z054krpE8B
— ESPNcricinfo हिंदी (@CricinfoHindi) June 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2024 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

