क्रिकेट

SA Beat NED, 16th Match Live Score Update: साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड को 4 विकेट से हराया, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली शानदार पारी

इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर महज 103 रन ही बना सकीं. नीदरलैंड की तरफ से साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए.

SA Beat NED, 16th Match Live Score Update: साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड को 4 विकेट से हराया, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली शानदार पारी
डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स (Photo Credits: Twitter)

SA Beat NED, 16th Match: नीदरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 16वां मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड को चार विकेट से हरा दिया हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर महज 103 रन ही बना सकीं. नीदरलैंड की तरफ से साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से ओटनील बार्टमैन ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 18.5 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा नाबाद 59 रनों की शानदार पारी खेली. नीदरलैंड की ओर से विवियन किंग्मा और लोगान वैन बीक ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).