SA Beat ENG, 45th Match Super 8 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, गेंदबाजों ने बरपाया कहर
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 163 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
SA Beat ENG, 45th Match Super 8: इंग्लैंड क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का 45वां मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह सुपर-8 का पांचवां मुकाबला था. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया हैं. इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 163 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने सबसे ज्यादा 65 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर छह विकेट खोकर महज 156 रन ही बना सकीं. इंग्लैंड की टीम की तरफ से हैरी ब्रुक ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज और कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके.
#SouthAfrica continue building on their unbeaten run, defeat #England by 7 runs
Join @gilly381, @MichaelVaughan & @GauravKapur, on #CricbuzzLive#ENGvSA #T20WorldCup
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 21, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

