क्रिकेट

RCB-W Beat MI-W, 19th Match Live Score Update: 'करो या मरो' मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, गेंद के बाद बल्ले से भी एलिस पेरी ने मचाया कोहराम

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की कप्तान स्मृति मंधना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 19 ओवरों में महज 113 रन बनाकर सिमट गई. मुंबई इंडियंस की तरफ से एस सजना सबसे ज्यादा 30 रनों की पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर रॉयल की ओर से स्टार आलराउंडर एलिस पेरी ने सबसे ज्यादा छह विकेट झटकी.

RCB-W Beat MI-W, 19th Match Live Score Update: 'करो या मरो' मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, गेंद के बाद बल्ले से भी एलिस पेरी ने मचाया कोहराम
एलिस पेरी (Photo Credits: Twitter)

महिला प्रीमियर लीग 2024 का लीग स्टेज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए करो या मरो का मुकाबला था. आज रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर औरमुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई इंडियंस की टीम को सात विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की कप्तान स्मृति मंधना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 19 ओवरों में महज 113 रन बनाकर सिमट गई. मुंबई इंडियंस की तरफ से एस सजना सबसे ज्यादा 30 रनों की पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर रॉयल की ओर से स्टार आलराउंडर एलिस पेरी ने सबसे ज्यादा छह विकेट झटकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम महज 15 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से स्टार आलराउंडर एलिस पेरी ने सबसे ज्यादा नाबाद 40 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट और शबनीम इस्माइल ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट लिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).