Modi to Greet Cricket Heroes: आ रहे हैं T20 विश्व कप के चैम्पियन! PM मोदी कल भारतीय टीम से दिल्ली में करेंगे मुलाकात
इतिहास रचने वाली भारतीय टीम कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात करेगी. पीएम मोदी कल सुबह 11 बजे टीम से मिलेंगे और उनकी जीत का जश्न मनाएंगे.
भारत की T20 विश्व कप 2024 विजेता टीम कल सुबह, 4 जुलाई को बारबाडोस से दिल्ली पहुंचेगी. तीन दिनों तक तूफ़ान के कारण फंसी टीम अब देश वापस लौट रही है. टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरी बार T20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. इतिहास रचने वाली ये टीम कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाक़ात करेगी. पीएम मोदी कल सुबह 11 बजे टीम से मिलेंगे और उनकी जीत का जश्न मनाएंगे.
Prime Minister Narendra Modi to meet Men's Indian Cricket Team tomorrow at 11 am.
The Team that is bringing home the #T20WorldCup2024 trophy, will arrive from Barbados tomorrow, July 4, early morning. pic.twitter.com/UvUyxniQLJ
— ANI (@ANI) July 3, 2024
बार्बाडोस में तूफ़ान के कारण टीम वहाँ फंस गई थी, लेकिन अब वे सभी स्वस्थ और सुरक्षित हैं. देश भर में उनके स्वागत की तैयारी है, और उनके इस ऐतिहासिक जीत का जश्न हर तरफ़ मनाया जा रहा है. यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और इस जीत के साथ भारत ने एक बार फिर दुनिया को अपनी क्रिकेट शक्ति का लोहा मनवाया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

