क्रिकेट

Naveen Ul Haq And Virat Kohli Shaking Hands: नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच हुई सुलह! मैच के दौरान एक दूसरे से हाथ मिलाते आए नजर

आज टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 का नौवां रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया का इस बार वर्ल्ड कप में दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान से ही है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया और अफगानिस्तान की टीमें काफी मजबूत हैं. अफगानिस्तान के पास काफी मजबूत स्पिन अटैक है.

Naveen Ul Haq And Virat Kohli Shaking Hands: नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच हुई सुलह! मैच के दौरान एक दूसरे से हाथ मिलाते आए नजर
नवीन उल हक और विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

आज टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 का नौवां रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया का इस बार वर्ल्ड कप में दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान से ही है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया और अफगानिस्तान की टीमें काफी मजबूत हैं. अफगानिस्तान के पास काफी मजबूत स्पिन अटैक है. अटैक की अगुवाई राशिद खान करते हैं. मैदान पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले यह मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम हो गया है. इस बीच अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 272 रन बनाए. अफगानिस्तान की तरफ से कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने सबसे ज्यादा 80 रनों की तूफानी पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ फोटो जमकर वायरल हो रहीं हैं. नवीन उल हक और विराट कोहली मैच के बीच में एक दूसरे से हाथ मिलाते हुए नजर आए. दरअसल, आईपीएल 2023 के दौरान अफगानी गेंदबाज नवीन उल हक़ ने विराट कोहली से भिड़ने की गलती कर दी थी. आईपीएल 2023 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जाइंट्स आमने सामने थी. जहां दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी बहश हुई थी, बात इतनी बढ़ गई थी की खिलाड़ी हाथा पाई पर उतर गए थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2023 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).