MS Dhoni ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की, कहा, 'यह एक भावनात्मक जुड़ाव है, देखें वीडियो
एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने संबंधों पर खुल कर बात की और रिश्ते को 'भावनात्मक' बताया. 2008 में आईपीएल के उद्घाटन के बाद से धोनी फ्रेंचाइजी का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं और उन्होंने उन्हें पांच आईपीएल खिताब दिलाए हैं.
एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने संबंधों पर खुल कर बात की और रिश्ते को 'भावनात्मक' बताया. 2008 में आईपीएल के उद्घाटन के बाद से धोनी फ्रेंचाइजी का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं और उन्होंने उन्हें पांच आईपीएल खिताब दिलाए हैं. इस बीच दुबई में एक कार्यक्रम में नेतृत्व के बारे में बात करते हुए, विकेटकीपर-बल्लेबाज ने बताया, "सीएसके के साथ मेरा संबंध एक भावनात्मक जुड़ाव है. यह एक खिलाड़ी की तरह नहीं है जो आता है, कुछ महीने खेलता है और घर वापस चला जाता है. ऐसा नहीं है की आप बड़े है तो फिर आपको सम्मान मिलने लगेगा. आपको यहां पर सब कुछ कमाना पढता है". नीचे आप पूरा वीडियो देख सकतें हैं. बता दें की पिछले साल सीएसके को खिताब दिलाने के बाद धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी और इसकी जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी.
देखें वीडियो:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2024 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

