क्रिकेट

LSG vs MI, IPL 2023 Eliminator Live Score Update: एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराया, शुक्रवार को क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी

इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 182 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से कैमरन ग्रीन ने सबसे 44 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से नवीन-उल-हक ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए.

LSG vs MI, IPL 2023 Eliminator Live Score Update: एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हराया, शुक्रवार को क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी
मुंबई इंडियंस (Photo Credits: IPL/Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 81 रनों से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने क्वालिफायर 2 में अपनी जगह बना ली हैं. क्वालिफायर 2 शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 182 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से कैमरन ग्रीन ने सबसे 44 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से नवीन-उल-हक ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 16.3 ओवर में महज 101 रन बनाकर सिमट गई. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की ओर से आकाश मधवाल ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2023 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).