IPL Auction 2024 Live Update: ऑक्शन के पहले राउंड में इन धुरंधरों पर लगी बड़ी बोली, ये दिग्गज खिलाड़ी रहे अनसोल्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस ऑक्शन का आयोजन दुबई में दोपहर 1 बजे से शुरू हो गया हैं. आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 333 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. लेकिन इनमें से महज 77 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकेंगे. विदेशी खिलाड़ियों के लिए 30 स्लॉट रिजर्व हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. इस ऑक्शन का आयोजन दुबई में दोपहर 1 बजे से शुरू हो गया हैं. आईपीएल 2024 के ऑक्शन में 333 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. लेकिन इनमें से महज 77 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकेंगे. विदेशी खिलाड़ियों के लिए 30 स्लॉट रिजर्व हैं. ऑक्शन की लिस्ट में कई बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं. इस बीच आईपीएल ऑक्शन की पहली बोली वेस्टइंडीज के खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल पर लगी. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने बेस प्राइस से 7 गुना ज्यादा दाम में खरीदा. हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपए में खरीदा. ब्रूक का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. ट्रेविस हेड का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीद लिया. हैदराबाद ने हेड को 6.80 करोड़ रुपए में खरीदा.साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज राइली रूसो अनसोल्ड रहे. उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज करुण नायर अनसोल्ड रहे. उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था. मनीष पांडे भी अनसोल्ड रहे. उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था.
Top buy so far in IPL 2024 auction. pic.twitter.com/EpWG6SmclU
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

