क्रिकेट

India vs Malaysia Live Score, Asian Games 2023 Quarterfinal 1: पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 15 ओवर में बनाए 173 रन, शैफाली वर्मा ने लगाया ताबड़तोड़ अर्धशतक

चीन के हांगझू में एशियाई खेलों 2023 के 19वें संस्करण में महिला क्रिकेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत का मलेशिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया. शैफाली वर्मा के अर्धशतक से भारत ने बारिश से प्रभावित पहली पारी में 173/2 का स्कोर बनाया.

India vs Malaysia Live Score, Asian Games 2023 Quarterfinal 1: पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 15 ओवर में बनाए 173 रन, शैफाली वर्मा ने लगाया ताबड़तोड़ अर्धशतक
India vs Malaysia (Photo Credit: @CricCrazyJohns)

India vs Malaysia Live Score, Asian Games 2023 Quarterfinal 1: चीन के हांगझू में एशियाई खेलों 2023 के 19वें संस्करण में महिला क्रिकेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में भारत ने मलेशिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया. शैफाली वर्मा के अर्धशतक से भारत ने बारिश से प्रभावित पहली पारी में 173/2 का स्कोर बनाया. शुरुआत में मलेशिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहली पारी में बारिश के कारण देरी से शुरू हुई और भारत 5.4 ओवर में 60/1 पर पहुंच गया. बारिश की देरी से पहले स्मृति मंधाना (27) रन बनाकर आउट हो गई थी. बारिश के कारण मैच 15 ओवर का कर दिया गया. शैफाली ने 67 (39) रन बनाए. जेमिमा रोड्रिग्स ने 47*(29) रन बनाए. जबकि ऋचा घोष ने 7 गेंदों 21 रन बनाकर नाबाद रही.

देखें वीडियो: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).