IND vs ENG: ICC टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे जसप्रित बुमराह, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय तेज गेंदबाज
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रित बुमराह ने नवीनतम आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में नंबर 1 स्थान का दावा किया है. यह पहली बार है कि कोई भारतीय तेज गेंदबाज शीर्ष क्रम का टेस्ट गेंदबाज बना है.
IND vs ENG: भारत के तेज गेंदबाज जसप्रित बुमराह ने नवीनतम आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में नंबर 1 स्थान का दावा किया है. यह पहली बार है कि कोई भारतीय तेज गेंदबाज शीर्ष क्रम का टेस्ट गेंदबाज बना है. बता दें की हाल ही में सबसे तेज 150 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने बुमराह अपनी टीम की इंग्लैंड पर 106 रन की जीत के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह भी पढ़ें: Young England Cricketer Imitates Bumrah’s Bowling Action: इंग्लैंड के इस युवा क्रिकेटर ने की जसप्रीत बुमराह के बॉलिंग एक्शन की नकल, वीडियो हुआ वायरल
बुमराह ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 45 रन देकर 6 विकेट झटके थे. जबकि दूसरी पारी में बुमराह ने 46 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. बुमराह के नौ विकेटों ने उन्हें दूसरे टेस्ट में प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान दिलाया. आईसीसी के अनुसार, भारत के तेज गेंदबाज ने नवीनतम आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाज रैंकिंग में नंबर 1 स्थान का दावा किया है, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज के रूप में जसप्रित बुमराह की जगह पक्की हो गई है.
देखें ट्वीट:
India pacer tops the bowling charts in ICC Men’s Test Player Rankings for the first time 🤩https://t.co/FLqiGNGUTr
— ICC (@ICC) February 7, 2024
Jasprit Bumrah becomes first Indian pacer to top ICC Test rankings
— Press Trust of India (@PTI_News) February 7, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

