How To Watch Team India Victory Parade Live Streaming: मुंबई की सड़कों पर नजर आएगा फैंस का सैलाब, तैयार हो गई है टीम इंडिया की ओपन बस; जानें कब, कहां और कैसे देखें टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप विजय परेड
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच शनिवार को 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराकर दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाई हैं.
Team India Victory Parade Live Streaming: 29 जून को 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को सात रनों से हराकर दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाई हैं. टीम इंडिया का अपने देश भारत में जोरदार स्वागत किया गया. टीम इंडिया आज सुबह 6:09 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची. एयरपोर्ट से टीम इंडिया सीधे होटल पहुंची. इसके बाद टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंची. अब जश्न का अगला कार्यक्रम मुंबई में होने जा रहा है. जहां भारतीय टीम खुली बस में सवार होकर विजय जुलूस निकालेगी. टीम इंडिया शाम 5 बजे से 7 बजे तक खुली बस में नरीमन पॉइंट से वानखेड़े तक विजय जुलूस निकालेगी. इसके बाद वानखेड़े में एक छोटा सा समारोह आयोजित किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स शाम 5:00 बजे से पूरी विजय परेड का सीधा प्रसारण करेगा.
Get ready for a day filled with pride and celebration of our beloved CHAMPIONS! 🇮🇳🏆
Don’t miss a moment of this much-awaited homecoming!#FollowTheBlues, tomorrow 9 AM onwards only on the Star Sports Network, and on Star Sports YouTube! 🥳#T20WorldCup2024 #T20WorldCup pic.twitter.com/RhlIMKnCWk
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 3, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2024 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

