क्रिकेट

GG-W Beat RCB-W 13th Match Live Score Update: गुजरात जाएंट्स ने दर्ज की इस सीजन की पहली जीत, आरसीबी को 19 रनों से दी शिकस्त

इससे पहले गुजरात जाएंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाएंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाई हैं. गुजरात जाएंट्स की तरफ सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 85 रनों की पारी खेली.

GG-W Beat RCB-W 13th Match Live Score Update: गुजरात जाएंट्स ने दर्ज की इस सीजन की पहली जीत, आरसीबी को 19 रनों से दी शिकस्त
RCB-W vs GG-W (Photo: @RCBTweets/@wplt20)

महिला प्रीमियर लीग 2024 के दूसरे सीजन का कारवां अब दिल्ली पहुंच गया है, जहां पर इस सीजन का 13वां मुकाबला गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 19 रनों से हराकर इस सीजन में पहली जीत दर्ज की हैं. इससे पहले गुजरात जाएंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जाएंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 199 रन बनाई हैं. गुजरात जाएंट्स की तरफ सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 85 रनों की पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से जॉर्जिया वेयरहैम और सोफी मोलिनेक्स ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट झटकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकीं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से जॉर्जिया वेयरहैम ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाई. गुजरात जाएंट्स की ओर से एशले गार्डनर ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2024 10:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).