Duleep Trophy 2022: दलीप ट्रॉफी के दौरान मैदान के बीच पहुंचा एम्बुलेंस, वेंकटेश अय्यर के सिर पर लगी चोट
वेंकटेश ने नौ गेंद पर 14 रन की पारी खेली. उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया. मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र के दौरान यह घटना हुई. चिंतन गाजा का सीधा थ्रो वेंकटेश के सिर पर लग गया.
भारत के युवा ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) शुक्रवार (16 सितंबर) को दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2022) के मैच में बुरी तरह घायल हो गए. मध्य क्षेत्र से खेलते हुए वेंकटेश बल्लेबाजी के दौरान वह चोटिल हो गए. पश्चिम क्षेत्र के तेज गेंदबाज चिंतन गाजा की थ्रो पर उन्हें सिर में चोट लगी. इसके बाद एंबुलेंस को मैदान पर बुलाना पड़ा. मध्य क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र के बीच टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल कोयंबटूर में खेला जा रहा है.
वेंकटेश ने नौ गेंद पर 14 रन की पारी खेली. उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया. मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र के दौरान यह घटना हुई. चिंतन गाजा का सीधा थ्रो वेंकटेश के सिर पर लग गया. वह गेंद लगते ही मैदान पर लेट गए. सिर के पिछले हिस्से में लगी चोट के कारण वेंकटेश दर्द से कराहते नजर आए. अय्यर इस घटना के बाद कुछ देर तक बल्लेबाजी नहीं कर सके. उन्हें ले जाने के लिए मैदान पर एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन अच्छी बात यह थी कि वेंकटेश खुद ही चलकर बाहर गए. बाद में उन्होंने बल्लेबाजी की.
Unpleasant scene here. Venkatesh Iyer has been hit on the shoulder as Gaja throws the ball defended ball back at the batter. Venkatesh is down on the ground in pain and the ambulance arrives. #DuleepTrophy pic.twitter.com/TCvWbdgXFp
— Dhruva Prasad (@DhruvaPrasad9) September 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

